कैलाश मकवाना के लिए मध्य प्रदेश के DGP पद की राह आसान, मुख्यमंत्री यादव ने किया CR में सुधार

ग्वालिय। मध्य प्रदेश के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना अब पुलिस महानिदेशक (DGP) पद के लिए पूरी तरह से योग्य माने जा रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी गोपनीय रिपोर्ट (CR) में सुधार करते हुए उन्हें 10 में से 10 अंक दिए, जबकि पहले लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके गुप्ता ने उन्हें केवल 6 अंक दिए थे और उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए थे।

मुख्यमंत्री यादव के हस्तक्षेप से अब मकवाना का नाम यूपीएससी को भेजे जाने वाले पैनल में शामिल किया जाएगा। इस पैनल के माध्यम से DGP चयन प्रक्रिया में उनका नाम प्रमुख उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आया है। वर्तमान DGP सुधीर सक्सेना के इस साल के अंत में सेवानिवृत्त होने के बाद, नए DGP का चयन किया जाएगा, और मकवाना का नाम इसमें प्रमुख रूप से शामिल होगा।

Related posts:

ग्वालियर में अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ व्यापारिक सहयोग पर चर्चा
सराफा बाजार लश्कर: प्रशासन और पुलिस के दावों के बावजूद क्यों नहीं सुलझ रहा जाम का मुद्दा?
ग्वालियर पुलिस का 'सेफ क्लिक' अभियान: साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान जारी
कलेक्ट्रेट में जन-सुनवाई के साथ जल-सुनवाई, पेयजल समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
विश्व संग्रहालय दिवस पर “अतीत से भविष्य के सेतु” विषयक व्याख्यानमाला आयोजित, गूजरी महल में म्यूजियम ...
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान
एलटीटी-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव हो: एमपीसीसीआई
प्रदेश के विकास की गति अब होगी और भी तेज : मुख्यमंत्री
Spread the love with Thanks..........