कुशवाह समाज की मेहंदी प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

ग्वालियर: कल 1 दिसंबर 2024, रविवार को शीतला गेस्ट हाउस, विनय नगर सेक्टर नंबर 3 में कुशवाह समाज के युवक-युवतियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. कमल किशोर कुशवाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीलम सिंह कुशवाह, विशेष अतिथि एडवोकेट संजय सिंह कुशवाह (शासकीय अधिवक्ता, उच्च न्यायालय खंडपीठ, ग्वालियर) और कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला गेस्ट हाउस के पूरन सिंह कुशवाह ने की।

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन और शिक्षा के अग्रदूत ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले को माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में हेमलता कुशवाह, नीतू कुशवाह, सोनम कुशवाह, नैंसी कुशवाह, स्वाति कुशवाह, मंजू कुशवाह, रुक्मणी कुशवाह, सिमरन कुशवाह, नंदिनी कुशवाह, संजना कुशवाह, पूनम कुशवाह, खुशबू कुशवाह सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कमल कुशवाह ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूरन सिंह कुशवाह को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुशवाह ने किया, और अंत में विनोद कुशवाह एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन ने समाज के युवाओं को एक मंच पर लाकर उनके सांस्कृतिक और रचनात्मक कौशल को प्रकट करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया।

Related posts:

सीमापार तनाव के बीच भारत-पाक DGMO वार्ता सम्पन्न; ऑपरेशन सिंदूर पर भारत रहा मुखर, भाजपा निकालेगी तिर...
जैदपुर पुलिस द्वारा 02 तस्कर गिरफ्तार कुल 77 किलो 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका का बुरादा बरामत
"रेडक्रॉस"भीषण शीत प्रकोप में दिव्यांगों और विधवाओं को कम्बल देकर सहयोगी भूमिका का निर्वहन
नो हेलमेट, नो फ्यूल, संयुक्त जांच द्वारा पेट्रोल पम्पों पर की गयी कार्यवाही
हसनगंज में 17 जनवरी 2026 को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
वैज्ञानिक सोच अपनाने से मैनेजमेंट की प्रभावशीलता सौ गुना बढ़ती है : प्रो. आर.के. कोटनाला
"प्रशासनिक सद्भाव और पत्रकारिता के सौजन्य मिलन में नया अध्याय – NH24 न्यूज़ संपादक मनोज स्वतंत्र ने ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मानवीय संवेदना सड़क हादसे में घायल संस्कृति वर्मा को उच्च स्तरीय उपचार के लिय...
Spread the love with Thanks..........