हसनगंज में 17 जनवरी 2026 को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उन्नाव 16 जनवरी 2026 (सू0वि) जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि 17 जनवरी 2026 को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील हसनगंज में होगा, जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार तहसील पुरवा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बीघापुर में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), तहसील सदर उन्नाव में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसील सफीपुर एवं बांगरमऊ में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी भी जनपदवासी को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वह सम्बन्धित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत का निराकरण करा सकता है।

Related posts:

दूषित पानी पर एनजीटी सख्त, मध्य प्रदेश में जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
"समाजसेवियों की पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, सुखबीर जाखड़ का प्रेरक संदेश"
एलटीटी-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव हो: एमपीसीसीआई
“नयी चेतना–हौसलों की उड़ान” में दीदियों ने खुले आसमान को सौंपे अपने सपने
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
भागीरथपुरा जल संकट: जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तेज, पाइपलाइन बदली जा रही, जिम्मेदारी तय करने की प्...
भोपाल में जुबेर मौलाना की दबंगई पर पुलिस की करारी चोट, सरेआम निकाला गया अपराध का जनाजा
मिशन शक्ति केंद्र द्वारा गुमसुदा किशोर बरामद
Spread the love with Thanks..........