बाराबंकी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा “राष्ट्रीय युवा दिवस” स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी के बंकी नगर इकाई द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ईशा राज गुप्ता जी (नगर मंत्री बंकी)और बाराबंकी नगर सहमंत्री रचना वर्मा जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरीश वर्मा जी , ऋषिका वर्मा जी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरीश वर्मा जी ने विद्यालय के बच्चों को खेलो के महत्व को बताते हुए बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया और समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए कहा।
इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की सदस्य ईशा राज गुप्ता ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने खेलेगा युवा जीतेगा भारत का नारा लगाया इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का समापन कर दिए किया गया

