ग्वालियर 07 जनवरी 2026/ ग्वालियर में आयोजित हुई 69वी राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार 7 जनवरी को भव्य समापन हुआ। बालिकाओं के 14 व 19 वर्ष आयु वर्ग में खेली गई इस प्रतियोगिता के दोनों खिताब झारखंड के नाम रहे। दोनों वर्गों के रोमांचक फायनल मुकाबलों में उत्कृष्ट हॉकी का प्रदर्शन कर झारखण्ड ने मध्यप्रदेश को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
यहां कम्पू स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर के मैदान पर हुए फायनल मैच का आनंद लेने जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह घुरैया, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर श्री पदम सिंह एवं श्री नितेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुंचे।
चौदह वर्ष आयु वर्ग में झारखंड एवं मध्यप्रदेश की बालिकाओं के बीच खेले गए रोमांचक फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम को झारखंड की टीम ने एक के मुकाबले दो गोल से पराजित किया। इसी तरह 19 वर्ष आयु वर्ग में झारखंड की टीम ने मध्यप्रदेश पर 3 – 2 से फतह हासिल की। कम्पू खेल परिसर में आयोजित हुई 69वी राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों की 27 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सामपन अवसर परस्कूली छात्राओं द्वारा मनोहरी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।![]()
प्रतियोगिता के फायनल मैच के बाद विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान किए गए। साथ ही तकनीकी ऑफिशियल्स एवं कोच इत्यादि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी, डीपीसी श्री रविन्द्र सिंह तोमर, शालेय जिला क्रीडा अधिकारी श्री आर के सिंह व श्री पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
अंत में सहायक संचालक स्कूल शिक्षा श्रीमती पुष्पा ढोंडी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस बी ओझा एवं श्रीमती सुनीता पाठक द्वारा किया गया।
Related posts:
प्रिशा गोल्ड टूर्नामेंट में प्रिशा क्रिकेट क्लब की एकतरफ़ा जीत
डीएचए रायबरेली और बाबू इलेवन देवा के बीच होगा फाइनल मुकाबला
राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
ग्वालियर में 2025 नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप
के.डी सिंह बाबू ने हॉकी को दिलाई वैश्विक पहचान: धीरेन्द्र वर्मा
खेल कोई भी हो, उसे खेलने वाला ही उसके महत्व को सही मायने में समझता है
युवा भारत द्वारा, खेल प्रतियोगिता का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
