भोपाल में जुबेर मौलाना की दबंगई पर पुलिस की करारी चोट, सरेआम निकाला गया अपराध का जनाजा

भोपाल। राजधानी में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना की दबंगई पर भोपाल पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। मंगलवारा क्षेत्र में हुई फायरिंग और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने जुबेर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर पूरे शहर में सरेआम जुलूस के रूप में घुमाया। यह कदम अपराधियों में भय और आम जनता में कानून के प्रति विश्वास स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

जुबेर मौलाना पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लगातार पुलिस की निगरानी में था, लेकिन हाल ही में हुई वारदात ने शहर में फिर से दहशत का माहौल बना दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि अपराध का यह “जनाजा” निकालकर साफ संकेत दिया कि कानून से बड़ा कोई नहीं।

पुलिस का यह कदम अपराधियों को चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को अब सार्वजनिक शर्मिंदगी का सामना करना होगा।

Related posts:

नए साल में छोटे दुकानदारों को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, अनावश्यक निरीक्षणों पर लगी रोक
सभी नगर निकायों को प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु चलाया जाय विशेष अभियान-जिलाधिकारी
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य नामित
बाराबंकी में खाद्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त छापेमारी,
13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,बबलू कुमार बने जॉइंट पुलिस कमिश्नर लखनऊ
यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर में रोजगार मेला: 8 कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर
मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल तय: नई कार्यकारिणी में 60% नए चेहरे शामिल होने की तैयारी
Spread the love with Thanks..........