एनएच डेस्क, लखनऊ।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 अंतर्गत नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री के साथ आयोजित रात्रि भोज में उत्तर प्रदेश राज्य के दल के साथ जनपद के माय भारत के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया भी शामिल हुए।
इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, गिरिधर अरमने, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल (वायु सेना प्रमुख) अमरप्रीत सिंह सहित रक्षा मंत्रालय के विभिन्न उच्च स्तरीय अधिकारीगण, मेरा युवा भारत के उच्च अधिकारीगण व उत्तर प्रदेश राज्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में प्रतिभाग करने आये ऊर्जावान युवा उपस्थित हुए और सभी ने कार्यक्रम को लेकर अपने अनुभव व सुझाव रक्षा मंत्री जी से साझा किए।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने सभी के साथ रात्रि भोज किया व सभी युवाओं को जीवन में लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयत्नशील रहने, सकारात्मकता, कर्मठता व सत्यनिष्ठा से अपने पूरे सामर्थ्य ऊर्जा, समर्पण के साथ लग्नशील होने की सीख देते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला और युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिये भी प्रेरित किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय की ओर से सभी युवाओं को विशेष उपहार भी दिया गया।
