एनएच डेस्क, बाराबंकी।
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 13/14.01.2026 को 10 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 19 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
01.➡थाना मो0पुर खाला पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 अदद ई-रिक्शा बैट्री बरामद-
थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा आज मु0अ0सं0 16/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सुहेल पुत्र पुद्दन निवासी ग्राम खाले टोला, बेलहरा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशांदेही से चोरी की 04 अदद ई-रिक्शा बैट्री बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुहेल द्वारा दिनांक 12.01.2026 को कस्बा बेलहरा स्थित एक दुकान से 04 बैट्री से चोरी किया गया था।
02.➡थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का इंजन बरामद-
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.01.2026 को मु0अ0सं0 10/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी ग्राम बिबियापुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही से चोरी का एक अदद इंजन बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त आकाश द्वारा दिनांक 05.01.2026 को ग्राम खटौली से चोरी किया गया था।
03.➡ थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद-
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.01.2026 को मु0अ0सं0 12/2026 धारा 61(2)/109(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.उबैद पुत्र जुबैर, 2.जुबैर पुत्र बाबू निवासीगण ग्राम लोहराहार थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उबैद की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 9/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।
04.➡थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद-
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.01.2025 को अभियुक्त मो0 नियाज उर्फ काले पुत्र मो0 रफी निवासी ग्राम पट्टी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
05.➡थाना जैदपुर पुलिस ने 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार-
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.01.2026 को सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे 04 अभियुक्तगण 1.मो0 अनवर पुत्र मो0 असलम निवासी नूरपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, 2.मो0 वैश पुत्र मुज्जफर अली, 3.मो0 शकील पुत्र मुन्ना निवासीगण मो0 अहिरान कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, 4.रवि वर्मा उर्फ अरूण कुमार वर्मा पुत्र उमेशचन्द्र वर्मा निवासी मजीठा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व मालफड़/जामातलाशी के कुल 26,500/- रूपये नकद बरामद कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआं अधिनियम पंजीकृत किया गया।