वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

ग्वालियर/दिल्ली, 10 जनवरी।
भारत सरकार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा गठित 25 सदस्यीय हिन्दी सलाहकार समिति के पुनर्गठन में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

यह समिति मंत्रालय के अंतर्गत राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को प्रभावी रूप से लागू कराने हेतु राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित नीतियों पर सलाह देने का कार्य करेगी। समिति का उद्देश्य सरकारी कार्यों में हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देना और उसे व्यवहारिक स्तर पर सुदृढ़ करना है।

पुनर्गठित समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। समिति के अध्यक्ष केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुकान्त मजूमदार होंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2012 में भी डॉ. केशव पाण्डेय भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं। राजभाषा हिन्दी के प्रति उनका योगदान लगातार सराहनीय रहा है।

इस मनोनयन पर डॉ. पाण्डेय ने समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts:

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे...
21 साल बाद लौटेगी सरकारी बस सेवा, ‘सुगम परिवहन’ से बदलेगा मध्य प्रदेश का सफर
17 जनवरी को 25 केंद्रों पर होगी टीजीटी परीक्षा, 10,080 अभ्यर्थी होंगे शामिल
कुशवाह समाज की मेहंदी प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
भोपाल: सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर से संवेदनशीलता दिखाई है। साथ ही महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ से क...
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना देवा मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा काउंसलिंग
नौगांव छतरपुर में भव्य अलुमनाई मीट का आयोजन
सराफा बाजार लश्कर: प्रशासन और पुलिस के दावों के बावजूद क्यों नहीं सुलझ रहा जाम का मुद्दा?
Spread the love with Thanks..........