वैज्ञानिक सोच अपनाने से मैनेजमेंट की प्रभावशीलता सौ गुना बढ़ती है : प्रो. आर.के. कोटनाला

ग्वालियर।
आईमा से संबद्ध ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन (GMA) का 32वां स्थापना दिवस हाल ही में शहर के एक निजी होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षण, उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित प्रोफेसर आर.के. कोटनाला ने हाइड्रोलिक–इलेक्ट्रिकल सेल से जुड़े अपने क्रांतिकारी नवाचार की जानकारी साझा की। उन्होंने मैनेजमेंट में वैज्ञानिकता के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि विज्ञान सत्य और खोज पर आधारित है, और जब वैज्ञानिक सोच का समावेश प्रबंधन में होता है, तो उसकी प्रभावशीलता कई गुना बढ़ जाती है।
उन्होंने GMA की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि संस्था केवल मैनेजमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में भी सकारात्मक भूमिका निभा रही है।

स्वागत उद्बोधन में GMA के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की शुरुआत 9 जनवरी 1995 को हुई थी और अब GMA 32 वर्षों की यात्रा में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि GMA की सफलता के पीछे टीमवर्क की भावना है।
डॉ. अग्रवाल ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में GMA विभिन्न कॉलेजों में MSME आधारित कार्यशालाएं आयोजित करेगी, जहां छात्रों को फाइनेंस, भूमि और सब्सिडी से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

विशिष्ट अतिथि विक्रांत यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री राकेश सिंह राठौड़ ने GMA को बधाई देते हुए यूनिवर्सिटी में GMA स्टूडेंट चैप्टर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मैनेजमेंट शिक्षा के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देना है और GMA के प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए विक्रांत यूनिवर्सिटी का सहयोग निरंतर रहेगा।

कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे एडवोकेट सैयद अथर ने भी GMA की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को नई दिल्ली स्थित उनके फिल्म स्टूडियो में फिल्म निर्माण से जुड़ा प्रशिक्षण GMA के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर

• अटल बिहारी वाजपेयी IIITM को उत्कृष्ट शिक्षण संस्था सम्मान,
• मोंडेलीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (कैडबरी) को उत्कृष्ट उद्योग सम्मान तथा
• समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत स्वर्ग सदन के विकास गोस्वामी को उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव इंजीनियर मोहित वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन GMA के कार्यकारी निदेशक डॉ. मनोज पटवर्धन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर GMA के संरक्षक एवं पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts:

राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात
इंदौर जल कांड की गूंज दिल्ली तक, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तलब
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में डाक सेवाओं की की समीक्षा, लक्ष्यों ...
यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DM समेत 14 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं‑12वीं परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड जारी, छात्रों को हॉल टिकट समय पर डाउनलोड करन...
बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां
जीएसटी 2.0 में व्यापक बदलाव पर व्यवसायियों ने उठाए सवाल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स में हुई गहन परिचर्चा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करें – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
Spread the love with Thanks..........