“कन्या दान की आड़ में आदिवासी अस्मिता पर हमला?” — पूर्व विधायक पुत्र ने लगाए लव जिहाद व योजना दुरुपयोग के गंभीर आरोप

*”कन्या दान की आड़ में आदिवासी अस्मिता पर हमला?” — पूर्व विधायक पुत्र ने लगाए लव जिहाद व योजना दुरुपयोग के गंभीर आरोप*

*पूर्व से विवाहित आदिवासी महिला का मुस्लिम युवक से विवाह पंजीकरण, खुलासे के बाद प्रशासन हरकत में आया*

बैतूल/घोड़ाडोंगरी — आदिवासी बहुल क्षेत्र घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना की आड़ में आदिवासी अस्मिता और धार्मिक संतुलन को चुनौती देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व विधायक रामजीलाल उइके के पुत्र एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उइके ने एक पूर्व से विवाहित आदिवासी महिला वैजयंती उइके का विवाह मुस्लिम युवक रोहित अली के साथ पंजीबद्ध कराने को “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” का सुनियोजित प्रयास करार दिया है।

दीपक उइके का आरोप है कि यह विवाह योजना के लाभ के लिए फर्जी तरीके से दर्ज कराया गया, जिसमें युवक की धार्मिक पहचान छुपाई गई। उन्होंने प्रशासन को उपलब्ध कराए गए दस्तावेज़ों के आधार पर दावा किया कि आदिवासी महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा कर न केवल उनकी पहचान बदली जा रही है, बल्कि जमीन और सामाजिक ढांचे पर भी हमला किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए प्रशासन ने विवाह पंजीकरण को तत्काल अमान्य घोषित कर महिला को नारी निकेतन भेज दिया है।

उइके ने तीखे शब्दों में चेतावनी दी — “आदिवासी समाज को कमजोर समझने की भूल न करें। हमारी बेटियों की आस्था, संस्कृति और ज़मीन को निगलने की कोई भी साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

अब मांग की जा रही है कि न केवल इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, बल्कि ऐसे मामलों के लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाया जाए ताकि सरकारी योजनाओं का धर्मांतरण जैसे एजेंडों के लिए दुरुपयोग रोका जा सके।

Related posts:

"प्रशासनिक सद्भाव और पत्रकारिता के सौजन्य मिलन में नया अध्याय – NH24 न्यूज़ संपादक मनोज स्वतंत्र ने ...
ग्वालियर में स्वच्छता अभियान: घर-घर जागरूकता से कचरा पृथक्करण पर जोर
हस्तिनापुर शिविर: समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास योजनाओं की पहल
वाहन चालक महासंघ बाराबंकी के तत्वाधान में विकास भवन परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना ...
गांधी सभागार में मनरेगा, गो आश्रय स्थल, स्वच्छ भारत मिशन, आवास आदि योजनाओं के निर्देश
बिजली शिकायतें समय पर हल करें, वरना होगी कार्रवाई – कटारे
ग्वालियर में रोजगार मेला: 8 कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर
सत्येंद्र साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
Spread the love with Thanks..........