कलेक्टर व निगम आयुक्त ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

ग्वालियर | 08 जनवरी 2026
भीषण ठंड और कड़ाके की सर्दी के बीच जिला चिकित्सालय मुरार में उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों की स्थिति को सीधे परखने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी उपचार संबंधी आवश्यकताओं को समझा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्दी के इस मौसम में मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वार्डों में ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण में यह भी देखा गया कि कई मरीजों के साथ आए अटेंडर कड़ाके की ठंड में अस्पताल परिसर में रात बिताने को मजबूर थे। इस पर कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने जरूरतमंद अटेंडरों को कंबल वितरित किए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि ग्वालियर में लगातार गिरते तापमान के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है। प्रशासन की यह पहल न केवल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा का उदाहरण है, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचायक मानी जा रही है।

Related posts:

यूपी SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में संभावित डिलीशन,जिलावार विवरण
सत्येंद्र साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
टेरा कोटा क्राफ्ट की मास्टर ट्रेनिंग के लिए दल रवाना
ग्वालियर मेले में 19 जनवरी से दंगल की गूंज पुरुषों की जिला-संभाग-राज्य स्तरीय कुश्तियां, महिला पहलव...
खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के मध्य कराया जाएगा
राजस्व महाअभियान 3.0: लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान और योजनाओं पर सख्त नजर
निजी कंपनी को एलटी हाई वैल्यू कंज्यूमर मीटर टेस्टिंग सौंपना गलत निर्णय : MPCCI
विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए विकास और कल्याण बोर्ड
Spread the love with Thanks..........