गुलाबों की खुशबू ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान : गुना के गुलाब प्रोजेक्ट को मिला स्कॉच अवार्ड 2025

गुना, 20 सितम्बर 2025।
मध्यप्रदेश के गुना जिले ने आज राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रच दिया। राजधानी दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड पर आयोजित स्कॉच समिट 2025 में गुना जिले की अभिनव उद्यानिकी परियोजना — “गुना : गुलाबों के नगर की ओर बढ़ते कदम – पॉलीहाउस के माध्यम से पुष्प क्रांति” — को देश का प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2025 प्रदान किया गया।

यह सम्मान कलेक्टर श्री किशोर कन्याल और उपसंचालक उद्यानिकी श्री के.पी.एस. किरार ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, विदेश मंत्रालय) श्री एल. मुरूगन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि सम्मान वितरण स्कॉच समूह के अध्यक्ष श्री समीर कोचर ने किया। इस अवसर पर उनकी पुस्तक “मोदीनॉमिक्स : समावेशी विकास की यात्रा” का विमोचन भी श्री मुरूगन के करकमलों से हुआ।

स्कॉच अवार्ड को भारत में नवाचार, पारदर्शिता, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यान्वयन का सर्वोच्च मानदण्ड माना जाता है। यही कारण है कि इस उपलब्धि ने गुना जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने इस सम्मान को जिले की मेहनत और संकल्प का नतीजा बताते हुए कहा—
“आने वाले पाँच वर्षों में गुना में पॉलीहाउस गुलाबों का क्षेत्रफल बढ़ाकर 500 एकड़ तक ले जाया जाएगा।”

उपसंचालक उद्यानिकी श्री के.पी.एस. किरार ने इसे कलेक्टर के मार्गदर्शन, उद्यानिकी टीम, किसान उद्यमियों और सहयोगी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। वहीं, आयुक्त सह-संचालक उद्यानिकी, मध्यप्रदेश श्रीमती प्रीति मैथिल ने गुना जिले की पूरी टीम को बधाई दी।

यह उपलब्धि न केवल गुना के लिए, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है, जिसने गुलाबों की खुशबू को राष्ट्रीय पटल पर बिखेरा है।

Related posts:

सरकारी जमीन मामलों में सख्ती: अब मुख्य सचिव का हलफनामा होगा अनिवार्य
जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना अधिकारियों को दिया निर्देश : केंद्रीय मंत्री
राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम – सफलता की असली कुंजी अब भी ‘क्लासरूम सोच’ ही है, न कि सिर्फ ‘डिजि...
नौगांव छतरपुर में भव्य अलुमनाई मीट का आयोजन
"कन्या दान की आड़ में आदिवासी अस्मिता पर हमला?" — पूर्व विधायक पुत्र ने लगाए लव जिहाद व योजना दुरुपय...
'ऑपरेशन रक्षा’ के तहत मराला चौराहा में होटलों का निरीक्षण
"क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने बैंक खाते किराये पर लेने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा"
यूपी SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में संभावित डिलीशन,जिलावार विवरण
Spread the love with Thanks..........