मध्य प्रदेश के करैरा में वायुसेना का मिराज 2000 जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

शिवपुरी, 06 फरवरी 2025। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के नरवर क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा ग्राम देहरेटा सानी के पास हुआ, जहां जेट ने आबादी वाले इलाके को बचाते हुए खाली स्थान पर क्रैश लैंडिंग की। दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्होंने समय रहते इजेक्ट कर लिया था।

वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और वायुसेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल पर कोई जनहानि नहीं हुई है।

Advertisements
Ad 3

गौरतलब है कि मिराज 2000 भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण लड़ाकू विमान है, जिसका उपयोग कई महत्वपूर्ण अभियानों में किया गया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Related posts:

राष्ट्रपति से सम्मान पाकर जनपद लौटी पूजा पाल बनीं युवाओं की प्रेरणा

प्रदेश के विशेषज्ञ ट्रांसको इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड समय में 50 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर को किया ऊर्जीकृ...

ऊंची लंबी सायरन के उपरांत ब्लैकआउट मॉकड्रिल की कार्रवाई हुई पूर्ण

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में बड़ा घोटाला उजागर, नियम विरुद्ध किराए से 2.54 करोड़ का नुकसान, EOW में ...

बाराबंकी में खाद्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त छापेमारी,

कल होगा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जंयती समारोह का भव्य शुभारंभ

77वें गणतंत्र दिवस पर भोपाल में राज्यपाल और उज्जैन में मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

ग्वालियर में रोजगार मेला: 8 कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर

Spread the love with Thanks..........