कल होगा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जंयती समारोह का भव्य शुभारंभ

शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक ट्रस्ट समिति महामंत्री श्री राजेश शुक्ला ने बताया कि कल दिनांक 06 जनवरी 2026 को
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश जी व क्षेत्रीय विधायक भगवंत नगर श्री आशुतोष शुक्ला जी की गरिमा मई उपस्थिति में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के 120 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में, आयोजित शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्म दिवस समारोह भव्य शुभारम्भ किया जाएगा ।

मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बृहद और भव्य प्रदर्शनी लागई गई है जिसमे सरकार की कल्याण कारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही जनपद उन्नाव के लाभार्थी परक योजनाओं से सम्बंधित विभागों द्वारा भी स्टाल लगाकर आम जनमानस को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

श्री राजेश शुक्ल ने बताया कि 6 जनवरी को आजाद जयंती समारोह विकास प्रदर्शनी एवं बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित आजाद बाल मेला का उद्घाटन किया जाएगा। 7 जनवरी को प्रभात फेरी चित्रकला प्रतियोगिता राष्ट्रीय आल्हा श्री राम लखन तिवारी नैना गौतम मंडली द्वारा गायन व श्रद्धांजलि समारोह के साथ सांस्क्रतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा। 8 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Related posts:

नगर निगम ग्वालियर में 7 नये अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, महापौर ने दी शुभकामनाएँ
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भगत सिंह की 118वीं जयंती पर किया माल्यार्पण, युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने क...
सांसद तनुज पूनिया की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक
भिंड में पहली बार आयोजित इन्वेस्टर्स मीट का भव्य शुभारंभ
कड़ाई से हो यातायात नियमों का पालन, डीएम के सख्त निर्देश
ग्वालियर में जल संरक्षण को नई दिशा: पुराने कुओं का होगा पुनर्भरण, हर पंचायत में 4 कुएं रीचार्ज होंगे
"रेडक्रॉस"भीषण शीत प्रकोप में दिव्यांगों और विधवाओं को कम्बल देकर सहयोगी भूमिका का निर्वहन
स्वास्थ्य केंद्र में बार बालाओं का ठुमका के वीडियो हो रहे तेजी से वायरल
Spread the love with Thanks..........