एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने आज ब्लॉक सिधौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अटरिया में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष पहुंचकर सभी आवश्यक सामग्रियों का देखा, जिसमें सामग्री पूरी पायी गयी एवं लेबर रूम रजिस्टर का अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव करायें और लोगों को भी संस्थागत प्रसव हेतु जागरूक करें। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि रात्रि में स्टॉफ के ठहरनें हेतु उचित व्यवस्था करें, जिससे प्रसव के दौरान कोई परेशानी न हो। ए0एन0एम0 एवं स्टॉफ नर्स की और अधिक तैनाती की जायें, जिससे 24 घण्टे प्रसव सम्भव हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि वैक्सीन को रखने हेतु फ्रिज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, जिससे वैक्सीन एवं अन्य महत्वपूर्ण औषधि सुरक्षित रह सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि निरन्तर साफ-सफाई कराते रहें, कहीं पर भी गंदगी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने पाये। शासन की मंशानुरूप मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या करायी जायें तथा दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनाये रखें।
Related posts:
जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्वालियर शीर्ष पर
इलाज से ठीक हो जाता है मानसिक रोगी: डॉ नूपुर
छिबरामऊ के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 132 शिकायतों में से सिर्फ 21 प्रकरणों का निस्तारण
जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया
स्वच्छ जल अभियान का करेंगे शुभारंभ : मुख्यमंत्री
डीएम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वजीरनगर का औचक निरीक्षण
सभी नगरीय निकायों को पेयजल स्त्रोतों तथा पाइपलाईन के संचालन के दिए निर्देश : कलेक्टर