बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर मोहल्ले में एक टेंट और किराना व्यवसाय से जुड़े 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मार लिया।
जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति बुधवार सुबह साढ़े छह बजे उन्होने सभी वॉट्सप पर जय माता दी का सुप्रभात सन्देश भेजा था।
करीब सात बजकर 15 मिनट पर उनके कमरे से गोली चलने की आवाज से घर और आसपास के लोग दहल गए। परिवार के लोग उनके कमरे की तरफ दौड़े तो देखा कि बाथरूम के पास सीने में गोली लगने से संजय लहूलुहान अवस्था में तड़प में रहे थे, पिस्टल उनके पास पड़ा हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पूर्व परिजनों ने बिना देर किए घायल संजय को हिन्द अस्पताल पहुंचाया, जहाँ कुछ ही देर में उन्होंने अंतिम सांस के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया।
संजय की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद मोहल्ला आज़ाद नगर स्थित आवास और पोस्टमार्टम हॉउस में परिचितों और परिजनों का मजमा लग गया। हर कोई उनकी मौत से आहत दिख रहा था।संजय जायसवाल की आत्महत्या कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस भी सरगर्मी से मामले की तहकीकात में जुट चुकी है। बताया जाता है कि वह बीती 10 जनवरी को कलकत्ता से लौटे थे।
वह अपने पैर का घाव नहीं भरने से परेशान रहते थे। बीसी चलाते थे, वही कुछ लोग घरेलू कलह की चर्चा करते नजर आए। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सकी है, पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।