जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 26/27.01.2026 को 01 वारण्टी व 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 30 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ तांबे का तार बरामद-
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.01.2026 को मु0अ0सं0 26/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र
अमेरिका प्रसाद निवासी ग्राम पीरानगर थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ तांबे का तार बरामद किया गया।
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा 25 वर्षो से फरार 01 वारंटी को किया गया गिरफ्तार-
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.01.2026 को मु0अ0सं0 02/2001 धारा 147/325/504/506 भादवि से सम्बन्धित वारंटी/अभियुक्त शब्बू पुत्र साबिर निवासी सलेमपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अपहृता को किया गया सकुशल बरामद-
थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.01.2026 को मु0अ0सं0 570/25 धारा 87/351(4) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।