NH Desk, Lucknow (Shalki Verma )
बाराबंकी।राष्ट्रीय जागरण मंच व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में व कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के द्वितीय चरण में नगर के लाजपत नगर श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाराबंकी मुख्य डाक अधीक्षिका व साहित्यकार श्रीमती किरन सिंह का सम्मान किया गया जिन्होंने बाराबंकी पोस्ट आफिस में पासपोर्ट सेवाओं का आरंभ कराकर बाराबंकी जनपद को बहुत बड़ी सौगात भेंट की है तथा जिनके सुपुत्र सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए हैं।
इसी क्रम में वारिस इंटर कालेज प्रबंधक, पत्रकार व जिला महामंत्री भाजपा घोषित हुए विजयानंद वाजपेई, बाबा गुरुकुल एकेडमी प्रबंधक व जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष हरपाल सिंह, समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह सरोज , प्रति वर्ष संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालकर हिन्दू समाज को एक एकजुटता का पाढ पढ़ाने वाले मनोज कुरील , सबके दिलों में सेवा के माध्यम से स्थान बनाने वाले नगर अध्यक्ष भाजपा सूरज सिंह, युवा उद्यमी सतीश श्रीवास्तव, सभासद अभिषेक गुप्ता, मातृशक्ति समाज सेविका व अधिवक्ता मालती यादव ,मुस्कान श्रीवास्तव सहित अनेकों विशिष्ट जनों को माला पहनाकर कर व स्वामी विवेकानंद जी का फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुभाष श्रीवास्तव, विनीत तिवारी,सुबोध श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव राजा, अरविंद श्रीवास्तव, श्रीमती किरन भरद्वाज, अधिवक्ता श्रीमती लता श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव, राज़ीव श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, बलराम श्रीवास्तव , संतोष कश्यप, अंशू श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव,एन के तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव,योगेन्द्र गुप्ता, जितेंद्र चौहान सहित अनेकों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।