Dr. TN Singh- NH 24 News, Bureau-Muzaffarpur, Bihar
मुजफ्फरपुर 28 सितंबर 2025. सरैया प्रखंड मुखिया संघ की बैठक प्रखंड मुख्यालय में पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुखिया संघ ने स्थानीय पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्व अधिकारी द्वारा दी गई आवेदन पर मुखिया पति एवं अन्य के खिलाफ थानेदार ने प्राथमिक दर्ज कर ली है। लेकिन मुखिया पति द्वारा राजस्व अधिकारी के खिलाफ दी गई आवेदन पर अभी तक प्राथमिक की दर्ज नहीं करना पुलिस का पक्षपात पूर्ण रवैया है।
संघ के लोगों ने बैठक में निर्णय लिया कि हमारे आवेदन पर राजस्व अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया तो दशहरा पर्व के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह से भी मिलकर अपनी मांग को रखा ।संघ ने विधायक पर दबाव बनाया कि राजस्व अधिकारी पर प्राथमिक दर्ज कराने के लिए दबाव बनाएं। जहां विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व बाद दोनों पक्ष की ओर से एक बैठक होगी ।उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। इधर संघ आंदोलन के मूड में है।
संघ का स्पष्ट कहना है कि मुखिया संघ किसी भी परिस्थिति में आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। दशहरा पर्व बाद आंदोलन की जाएगी। ज्ञात है कि राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार व गोरीगामा डीह के मुखिया पति दीपेंद्र राम के बीच हुई विवाद तुल पकड़ लिया है।
दोनों तरफ से थाना में आवेदन दिया गया लेकिन राजस्व अधिकारी का मामला दर्ज हो गया मुखिया पति का मामला दर्ज नहीं हुई है। जिसको लेकर मुखिया संघ ने तीसरे दिन भी बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया।
बैठक में चिदानंद द्विवेदी प्रमोद कुमार सिंह राकेश मालाकार पंकज कुमार सिंह गणेश शाह जय मंगल महतो सुनील शर्मा श्याम कुमार राम किशोर साहू विनोद सहनी वीरेंद्र राय सुनील कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।