ग्वालियर व्यापार मेले 2025-26 में दुकानों का आवंटन अब एमपी ऑनलाइन के माध्यम से

ग्वालियर, 28 सितम्बर 2025। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में वर्ष 2025-26 के लिए दुकानों का आवंटन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से वेबसाइट www.gwaliormela.mponline.gov.in उपलब्ध कराई गई है, जिसके जरिए व्यापारी अपने लिए दुकान का पंजीकरण और आवंटन ऑनलाइन कर सकते हैं।

मेला सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया कि दुकानों के आवंटन के लिए ग्वालियर में एमपी ऑनलाइन प्रभारी अधिकारी के रूप में श्री आशीष सक्सेना नियुक्त किए गए हैं। आवेदक किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या होने पर मोबाइल नंबर 7049923890 पर संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्वालियर मेले में दुकानों के आवंटन के लिए किसी भौतिक आवेदन की आवश्यकता नहीं है, और देश भर के व्यापारी कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवंटन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी आवेदकों को विभिन्न माध्यमों से पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts:

राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात
लखनऊ में बिना सीवर कनेक्शन वालों पर कार्रवाई,हर घर की होगी जांच, लगेगा जुर्माना
डेटिंग ऐप से मुलाकात, क्लबों में भारी-भरकम बिल: सभी नागरिकों के लिए जरूरी चेतावनी
राज्य सम्मान की मर्यादा और समय-प्रबंधन की चुनौती: आचार्य पटोदिया का मुख्यमंत्री को विचारोत्तेजक सुझा...
प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
ग्वालियर व्यापार मेले में दंगल की गूंज, जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ
ग्वालियर व्यापार मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, मौके पर ही की खाद्य पदार्थों की जांच
"भिण्ड में गौ अभ्यारण्य की स्थापना की तैयारी, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण"
Spread the love with Thanks..........