दिल्ली सीएम का आरोप: केंद्र सरकार दिल्लीवालों के वोट काटने की साजिश रच रही है

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्लीवालों के खिलाफ एक बड़ी साजिश रच रही है, जिसका उद्देश्य गलत तरीके से चुनाव जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करना है। आतिशी के अनुसार, इस साजिश के तहत दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों के वोटों को वोटर लिस्ट से हटाने का आदेश दिया जा रहा है।

सीएम आतिशी ने जानकारी दी कि 28 अक्टूबर को दिल्ली के 29 एसडीएम और एडीएम का ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद अधिकारियों को वोट काटने के आदेश दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब एईआरओ और बीएलओ को आदेश दिए जा रहे हैं, जिनमें विशेष रूप से आप के वोटरों के नाम दिए गए हैं, और उन्हें इन नामों को वोटर लिस्ट से हटा दिया जाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सभी एईआरओ और बीएलओ से अपील की कि अगर उन पर किसी अधिकारी द्वारा ऐसा आदेश दिया जा रहा है, तो वे उसकी रिकॉर्डिंग करें और उन्हें भेजें। आतिशी ने इसे लोकतंत्र की हत्या की साजिश करार दिया और कहा कि इस षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जाएगा, ताकि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

मीडिया सूत्र

Related posts:

राजस्व अधिकारी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज नहीं करने पर मुखिया संघ आक्रोशित, आंदोलन का लिया निर्णय,,
मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IFS अधिकारियों के तबादले
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में सभी पांच प्रत्याशी पात्र
नगीना सांसद का आगमन 15 मार्च को बाराबंकी में
चंडीगढ़ कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में बड़े हर्षोल्लास के साथ 15वा वार्षिक उत्सव मनाया गया
बी.एन. कॉलेज मैदान में आयोजित भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह : रक्षामंत्री
कैबनेट बैठक में कबाड़ वाहनों की स्क्रैपिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,ग्रीन क्रेडिट योजना को मंजूरी
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) लड़ेगी मुजफ्फरपुर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव
Spread the love with Thanks..........