“मध्य प्रदेश कैबिनेट हुई डिजिटल, मंत्रियों को टैबलेट के साथ मिली नई ताकत”

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपनी कैबिनेट बैठकें पूरी तरह डिजिटल मोड में आयोजित करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस पहल के तहत सभी मंत्रियों और सचिवों को टैबलेट वितरित किए गए, जिनमें ई‑कैबिनेट एप्लीकेशन पहले से इंस्टॉल है।

सरकार का कहना है कि इस प्रणाली से अब बैठकों के प्रस्ताव, दस्तावेज, नोट्स और निर्णय डिजिटल माध्यम से साझा और स्वीकृत किए जाएंगे, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। ई‑कैबिनेट प्रशिक्षण में मंत्रियों को सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई, ताकि वे कोई पेपरलेस निर्णय प्रक्रिया में आसानी से भाग ले सकें।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम मध्य प्रदेश को देश के उन राज्यों में अग्रणी बनाएगा, जो शासन-प्रशासन में तकनीकी नवाचार को अपनाते हैं।

Spread the love with Thanks..........