गणतंत्र दिवस पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण

(संजय द्विवेदी)

पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएँ

ग्वालियर | 26 जनवरी 2026 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन हुआ।

Advertisements
Ad 3

ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी श्री सिंह ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति निष्ठावान रहते हुए पुलिस बल समाज की सेवा और कानून-व्यवस्था के संरक्षण के लिए निरंतर समर्पित है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.), अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, डीएसपी मुख्यालय श्री रोविन जैन, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सिकरवार सहित कार्यालय के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts:

ग्वालियर में रोजगार मेला: 8 कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर

ग्वालियर मेले में 19 जनवरी से दंगल की गूंज पुरुषों की जिला-संभाग-राज्य स्तरीय कुश्तियां, महिला पहलव...

15 वर्ष से पुरानी बसों का संचालन बंद, परमिट का नवीनीकरण नहीं होगा

लखनऊ में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन, 23 जनवरी को

प्रदेश के विकास की गति अब होगी और भी तेज : मुख्यमंत्री

जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना अधिकारियों को दिया निर्देश : केंद्रीय मंत्री

चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा: 6 पारियों में होगा परीक्षा का आयोजन, जयपुर जिले में करीब 4.5 लाख अ...

अब दुपहिया वाहन खरीदते समय हेलमेट लेना अनिवार्य होगा

Spread the love with Thanks..........