अखबार हॉकर शंकर गुप्ता के निधन पर हुई शोक सभा

मुजफ्फरपुर 29 सितंबर 2025. सरैया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्रों में पिछले कई दशक से अखबार बांटने का काम कर रहे हॉकर शंकर गुप्ता (70) का अचानक निधन हो गया। उनके निधन पर अखबार विक्रेताओं की बैठक सरैया में रामप्रवेश साह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दो मिनट का शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा के शांति की कामना किया गया।

इस दौरान दिवंगत हॉकर के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए हॉकरों ने बताया की साइन रसूलपुर निवासी गुप्ता जी लंबे समय से छितरी, घोघराहा, राजारामपुर, साइन, जतकौली के तरफ 20 वर्षों से अखबार बांटने का काम करते थे। मौके पर हॉकर किशोर साह, सत्येंद्र गुप्ता, प्रकाश कुमार, सियाराम पटेल, भोला साह, रंजीत कुमार, कंचन कपूर (जैतपुर), विजय कुमार (करजा), संतोष कुमार (बखरा), संजीत राम (अंबारा), मनोज कुमार (देवरिया कोठी) आदि भी थे।

Spread the love with Thanks..........