बाराबंकी 02 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने तथा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को साइबर व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा एनालिसिस के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 756/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2)/61(2)/351(3)/352 बीएनएस, मु0अ0सं0-05/2026 धारा 316(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-910/2023 धारा 34/323/504/506/307/341/452/120बी भादवि व 07 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 02 साइबर अपराधियों 1. सार्थक उर्फ रुद्र जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी हजाराबाग,काशीराम कालोनी के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 2. प्रमोद कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी गोपीनाथपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या हालपता हाइडिल कालोनी नेडा मोड़ द उर्स अपार्टमेन्ट के पास ग्राम नौबस्ता कला, थाना चिनहट जनपद लखनऊ को हिन्द अण्डर पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 02 अदद कार, 03 अदद मोबाइल फोन, नकदी बरामद किया गया।

पूछताछ व आरंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त सार्थक का एक्सिस बैंक के कर्मचारियों से सम्पर्क था, इन्हीं के माध्यम से साइबर फ्राड का पैसा भोले-भाले लोगों के खाता में भेजकर उन्हें लालच देकर ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लेते थे तथा साइबर फ्राड की धनराशि निकाल लेते थे। सार्थक जायसवाल के दो खातों से करीब 02 करोड़ 76 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सार्थक उर्फ रुद्र जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी हजाराबाग काशीराम कालोनी के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. प्रमोद कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी गोपीनाथपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या हालपता हाइडिल कालोनी नेडा मोड़ द उर्स अपार्टमेन्ट के पास ग्राम नौबस्ता कला थाना चिनहट जनपद लखनऊ (बैंक कर्मी)

बरामदगी-
1. दो अदद कार (यूपी 78 ईएक्स 9910 टाटा नेक्सान व एचआर 80 बी 0217 आर.ई.डी.आई.जी.ओ.)
2. तीन अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन
3. 2100/-रुपये

पुलिस टीम-
साइबर टीम-
1. निरीक्षक श्री बृजेश कुमार यादव प्रभारी साइबर सेल
2. निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव प्रभारी साइबर थाना
3. हे0का0 नीरज यादव साइबर थाना
4. हे0का0 जितेन्द्र कुमार गौंड साइबर थाना
5. का0 राजन यादव साइबर सेल
6. का0 अभिषेक चपराना साइबर सेल

थाना कोतवाली नगर-
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री सुधीर कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0 श्री सत्यप्रकाश यादव
3. उ0नि0 श्री सुदर्शन सिंह
4. का0 इकबाल नवाज, का0 कपिल तिवारी, का0 अभिषेक सिंह, का0 विशाल विश्वकर्मा

Spread the love with Thanks..........