(संजय द्विवेदी)
राजधानी के सरकारी अस्पतालों मे आजकल दलालो से लोग परेशान है, जैसे ही मरीज के लिये कोई पर्चा लिखा गया वहीं वार्ड में ही सक्रिय दलाल तिमारदारों के पीछे गिध्द की तरह झपटने लगते है, मामला दवा लाने का हो य जांचे हो बस उसके लिये झपटमारी शुरू हो जाती है हालांकि थाना चौक स्थित ट्रामा सेंटर में दवा और मरीजों की दलाली पर पुलिस का बड़ा और सराहनीय एक्शन भी हुआ
ट्रामा सेंटर चौकी इंचार्ज आशुतोष यादव की सतर्कता, सक्रियता और लगातार निगरानी के चलते बालागंज मे रहने वाले दलाल लोकेश तिवारी गिरफ्तार किया बाकि वंहा से भाग निकले इमरजेंसी वार्ड में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की और मरीजों को गुमराह कर निजी लाभ कमाने वाले दलाल को रंगे हाथों दबोच लिया।
इस कार्रवाई से ट्रामा सेंटर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है, साथ ही यह स्पष्ट संदेश भी गया है कि मरीजों के शोषण और अवैध दलाली को लखनऊ पुलिस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। भले इसे पुलिस ने गुड वर्क बताया है लेकिन वास्तविकता सामने कि वंहा ऐसा कार्य हों रहा है।