आज भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के दृष्टिगत विशेष रोल प्रेक्षक आईएएस श्री संजय अग्रवाल द्वारा पन्नालाल सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से सम्बंधित समीक्षा की गई । साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वैठक कर संवाद कर सुझाव लिया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने रोल प्रेक्षक महोदय को एस आई आर के संबंध में की गई अभी तक कार्यवाही के संबंध में भली-भांति जानकारी स्लाइड दिखाकर दी गई।
रोल प्रेक्षक महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची त्रुटि रहित पारदर्शी निष्पक्ष हो इसके लिए कार्य सही ढंग से किया जाए। । कहा की सुनिश्चित किया जाए सभी पात्र मतदाता, मतदाता सूची का हिस्सा बने कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता बनने से वंचित न रहे साथ मे यह भी देखा जाए कि कोई भी गलत नाम मतदाता सूची में न जुड़े यह ध्यान दिया जाए । कहा कि एक परिवार के सभी मतदाओं का नाम एक जगह हो जाय इसके लिए कार्य किया जाए ।
महिला मतदाओं का नाम न छूटे सेक्श रेशियो ठीक हो यह भी देख लिया जाए। फोटो पर विशेष ध्यान दिया जाए सही ढंग से सत्यापन कर फ़ोटो लगाया जाए। भली भांति जांच परख कर नाम काटा जाए। एएसडी मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। नोटिस और मैपिंग का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण
कार्य है। कहा फॉर्म 6, 7, फॉर्म 08 पर अधिक से अधिक फोकस किया जाए । निर्वाचक नामावली सही ढंग से अपडेट हो इस पर ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर रोल प्रेक्षक महोदय ने जनपद उन्नाव के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया और उनके सुझाव लेकर जल्द से जल्द कार्य किए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को त्रुटि रहित पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है वोटर लिस्ट बेहतर तरीके से पारदर्शी बन सके इसके लिए चुनाव आयोग और प्रशासन पूरी तरह से कार्य कर रहे हैं ।
कहा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित होने से ना रह सके देश का हर नागरिक मतदाता सूची से जुड़े इस पर ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि आप लोग सही ढंग से मतदाता सूची का मिलान कर लें अपने बीएलए के माध्यम से मतदाता सूची देख लें कोई भी नाम छूट गया है या गलती से जुड़ गया है मृत व्यक्ति का नाम जुड़ गया है तो उसको काटने के लिए संबंधित को फॉर्म भरकर दे दें ।
कहा जो मतदाता सूची सूची प्रकाशित हुई उसमें कोई भी आपत्ति है तो उसका निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। एक परिवार एक साथ अपने चॉइस के अनुसार एक बूथ पर रहें इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। डाउटफुल मतदाताओं को नोटिस दिया गया है उसका निस्तारण सही ढंग से किया जाएगा। कहा कि सभी प्रतिनिधि गण अपना और अपने बी एल ए का नाम अवश्य चेक कर लें कोई दिक्कत है तो अवगत करा दें।
समीक्षा बैठक के पश्चात रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा तहसील सदर में बनाए गए बीआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया और उपस्थित कंप्यूटर ऑपरेटर से फार्मो के भरने की प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी ली गई तथा उपस्थित बीएलओ से बीएलओ एप के बारे में जानकारी ली ।तत्पश्चात तहसीलदार न्यायालय में स्थापित दावा आपत्ति कक्ष में पहुँचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से संबंधित निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में सदर तहसील से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ जी उपजिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज दुवेदी हसनगंज बांगर मऊ बीघापुर सफीपुर पूर्वा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।