भिलौड़ी में VB-GRAM-G योजना पर चौपाल, ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया आधार

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोहरी विधानसभा की ग्राम पंचायत भिलौड़ी में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन – गारंटी ग्रामीण (VB-GRAM-G) योजना को लेकर चौपाल बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन और संभावित लाभों की जानकारी साझा की गई।

चौपाल में बताया गया कि VB-GRAM-G योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, आजीविका के अवसर और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की प्रक्रिया में गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगी।

पंचायत और सामुदायिक अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

कार्यक्रम के दौरान 37.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन तथा 25 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन निर्माण कार्यों से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक सुविधा, जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों के संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी श्रीमती रामकली आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद शर्मा, श्री भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष श्री धीरज व्यास, श्री आशुतोष जैमिनी, नरवर मंडल अध्यक्ष श्री इमरत कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विक्की मंगल, जिला उपाध्यक्ष श्री शालिग्राम कुशवाह, श्री तुलाराम यादव, सरपंच केशव सिंह (फौजी) सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने योजनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विकास कार्यों में सहभागिता का भरोसा जताया।

Spread the love with Thanks..........