जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 22/23.01.2026 को 03 वारण्टी व 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 08 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
01.➡थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से प्रतिबन्धित कोडीन युक्त कफ सीरप व ट्रामाटोल टैबलेट बरामद-
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23.01.2026 को अभियुक्त पंकज यादव पुत्र रामकृपाल यादव निवासी ग्राम पिपरौली थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 41 अदद प्रतिबन्धित कोडीन युक्त कफ सीरप व 227 ट्रामाटोल टैबलेट बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 43/2025 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
02.➡ थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23.01.2026 को मु0अ0सं0 14/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द कुमार उर्फ नान्हू पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम बम्भौरी थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।
03.➡ थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23.01.2026 को मु0अ0सं0 20/2026 धारा 69/351(3)/352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त शिवा लोधी पुत्र शत्रोहन लोधी निवासी ग्राम भिटौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।