फॉर्मर रजिस्ट्री में चकबंदी लेखपाल को किया सम्मानित

जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों पर कड़ा रुख अपनाया है। फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य में लगाये गये चकबन्दी लेखपाल अनूप सिंह, श्री कृष्ण कुमार, आशुतोष गौतम द्वारा दिनांक 18.01.2026 से 29.01.2026 तक शून्य आई०डी० पायी गई एवं श्रीमती ममता,  सानूज कुमार क्रमशः 2 एवं 1 फार्मर आई०डी० बनाई गई।

जिलाधिकारी ने कार्य में शिथिलता एवं कम प्रगति मिलने पर चकबंदी लेखपाल  अनूप सिंह,  कृष्ण कुमार, श्री आशुतोष गौतम श्रीमती ममता, सानूज कुमार का माह जनवरी, 2026 का वेतन वाधित करने हेतु निर्देशित किया है। वहीं  शरद चौधरी चकबन्दी लेखपाल द्वारा कुल 21 किसान की फार्मर आई०डी० बनाई गई है।

Advertisements
Ad 3

जिलाधिकारी ने श्री शरद चौधरी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति-पत्र एवं एक हजार रू० का पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उप निदेशक कृषि श्री संतोष कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा नियमित की जा रही है। फॉर्म रजिस्ट्री के कार्य में लगाए गए कार्मिक अपनी प्रगति में सुधार लाते हुए अंतिम लक्ष्य की ओर अग्रसर हो। अन्यथा कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........