जिला विज्ञान क्लब ने आयोजित की मॉडल प्रदर्शनी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब सीतापुर द्वारा जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर के निर्देशन में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन सेक्रेड हार्ट इंस्टिट्यूट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश राठौर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र समिति की सौम्या सिंह शाब्दी, नंदिनी, आस्था, तन्मय, इशिका शुक्ला, कुलदीप ने ईश्वर की वंदना प्रस्तुत की।

राकेश राठौर गुरु ने युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय तकनीकि का युग है जिसमें हमें पारंगत होने की आवश्यकता है। हमारे युवा वैज्ञानिक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी खोजों से, नवाचार से भारत को विकसित बनाने का कार्य कर रहे हैं इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनकी प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा कार्यक्रम के नोडल प्रभारी अशोक सिंह ने अपने संबोधन में नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि जीवन को सुगम बनाने के लिए विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है किंतु विज्ञान का दुरुपयोग हानिकारक भी होता है अतः हमें मानव जाति के उत्थान के लिए ही विज्ञान तथा तकनीकि का उपयोग संयमित रूप से करना चाहिए।

जिला विज्ञान क्लब ‌ समन्वयक डॉ योगेश चंद्र दीक्षित ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिवि़धियों के बारे में बताया। कोमल जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रबंधक फादर जॉनी तथा उप्राचार्य फादर सजीमन ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisements
Ad 2

दीनदयाल उपाध्याय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ कुंवर जी तिवारी,‌ गणित के विभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार, डायट के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र सिंह तथा राजकीय इंटर कॉलेज रजवापुर के प्रधानाचार्य वीरेश सिंह ने विषय विशेषज्ञ तथा निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में अपना योगदान दिया। मॉडल प्रदर्शनी में कृषक इंटर कॉलेज, डीपीआईडी इंटर कॉलेज खगेसिया मऊ, जेएलएमडी कॉलेज, खैराबाद, हिंदू कन्या पाठशाला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कमलापुर, उजागर लाल इंटर कॉलेज, आरबीआईएसबी सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर, सीता इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, आर‌ पी चिल्ड्रन हाई स्कूल, सुमति कन्या इंटर कॉलेज, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लगभग 50 मॉडल प्रस्तुत किये।

कृषक इंटर कॉलेज महोली के अभिषेक कुमार को जैविक खाद्य संसाधन विषयक मॉडल को प्रथम स्थान, उजागर लाल इंटर कॉलेज के प्रांजल श्रीवास्तव को महिला सुरक्षा संबंधी उपकरण को दूसरा स्थान जबकि सीता इंटर कॉलेज के आर्यन नाग को बहुउद्देशीय संयंत्र हेतु तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।कृषक इंटर कॉलेज के शरद गुप्ता व पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के अजय कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विजेताओं को स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र तथा प्रथम द्वितीय तृतीय के लिए क्रमशः 5000 3000 तथा 2000 की धन राशि प्रदान की जाएगी जबकि सात्वना पुरस्कार विजेताओं को एक-एक 1000 की धनराशि दी जाएगी। कार्यक्रम सफल बनाने में डॉ राजेश, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ संकेत वर्मा, विश्वदीप शुक्ला, दुष्यंत जायसवाल जायसवाल, कुलदीप, यशी,‌इकरा बुशरा, शिखा, ईरम, वरुण वैभव आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........