उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आपसी सौहार्द, समन्वय एवं सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशासन XI बनाम पत्रकार XI सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, सौरिख में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, कन्नौज के तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कर मैच का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने ऐसे आयोजनों को प्रशासन एवं मीडिया के मध्य समन्वय और सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला बताया।
मैच 20-20 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार XI ने निर्धारित ओवरों में 95 रन बनाए। टीम की ओर से अमित दीक्षित 17 रन,अभिषेक दुबे 2 रन,अमित मिश्रा 5 रन , गौरव चौरसिया 0, सौरभ अवस्थी 12,रानू 28,गोपाल तिवारी 2, नित्या मिश्रा 15 ,विवेक यादव 2 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन XI की ओर से प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अर्पित कुमार 4, रवि राठी 40, आर्यन 20 , श्यामेंद 0,त्यागी जी 10, अभिषेक सिंह 6, डॉ शार्दुल सिंह 0, रोहित 1 , डॉ बृजेश शुक्ला 0 एवं दीपक 6 रन के सहयोग से तथा दीपक एवं अभिषेक सिंह नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाने में सफल रहे।
मैच के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया—
मैन ऑफ द मैच : आर्यन
मोस्ट फोर : त्यागी जी
मोस्ट सिक्स : रवि राठी
मोस्ट डॉट बॉल : प्रशिक्षु आई.ए.एस. अर्पित कुमार
मोस्ट विकेट : अमित दीक्षित
मोस्ट कैचेज : श्यामेंद्र जी
मैच में अंपायर की भूमिका सौरभ पाल एवं अजय शर्मा ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री सोनू चौरसिया द्वारा की गई।
प्रतियोगिता का सफल संचालन मनोज कुमार कुशवाहा (हॉकी प्रशिक्षक) द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री नूर हसन ने समस्त अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले बलराम यादव (एथलेटिक प्रशिक्षक), प्रदीप पाल एवं नितेश यादव का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री कमलेश कुमार बॉथम, ग्राम प्रधान हरिभानपुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।