संभल में शाही जामा मस्जिद पर विवादित सर्वे के दौरान तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

संभल: शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद से शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रविवार सुबह जैसे ही दूसरे चरण का सर्वे शुरू हुआ, मस्जिद की ओर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। भीड़ को हटाने के प्रयास में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद विरोधियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की, जबकि दूसरी ओर से भी फायरिंग की खबरें आईं।

इससे पहले, जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था। एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव ने अपनी टीम के साथ रविवार सुबह जामा मस्जिद का दौरा किया, जहां डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। शहर में अचानक अधिकारियों की तैनाती से अफरा-तफरी मच गई।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान, सुरक्षा के मद्देनज़र मुरादाबाद और बरेली मंडल के आठ जिलों से पुलिस बल तैनात किया गया था, और जामा मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बेरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था।

Related posts:

मीडिया संस्थाओं को भारत निर्वाचन आयोग करेगा सम्मानित
मानव तस्करी पर बड़ा प्रहार: 10 राज्यों में छापेमारी, 44 आरोपी गिरफ्तार
लश्कर-ए-तैयबा का सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में मारा गया, भारत में 3 बड़े हमलों में था शामिल
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 46 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले
योगी सरकार के “साइबर कमांडो” साइबर अपराधियों का काम करेंगे तमाम
आईएनएस शार्दुल ने दुबई में बंदरगाह का दौरा संपन्न किया
एयर इंडिया अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट क्रैश लाइव अपडेट: बोइंग 787-8 विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरि...
अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का जेसीबी।, प्रस्तावित कालोनी की दीवार ध्वस्त की गई
Spread the love with Thanks..........