एनएच डेस्क लखनऊ
बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों,वांछित अभियुक्तों,वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 04/05.02.2026 को 01 वारण्टी व 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 29 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
01.➡थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.02.2026 को मु0असं0 33/2026 धारा 64(2) M/ 318(2)/316(2)/351(2) बीएनएस अभियुक्त अनुज कुमार उर्फ बब्लू पुत्र रमेशचन्द्र निवासी ग्राम व पोस्ट भयारा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
02.➡थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अपहृता को बरामद कर, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.02.2026 को मु0अ0सं0- 30/2026 धारा 64(1)/87/137(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो से सम्बन्धित अपहृता को बरामद कर सम्बन्धित अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र इन्दल सरन निवासी कोडरी सन्तसरन थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
03➡थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-
थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.02.2026 को अभियुक्त श्यामापता पत्नी स्व0 बिन्नी निवासी ग्राम पूरे देवन मजरे अमरवल क्रिसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
04.➡थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-
थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.02.2026 को मु0असं0 22/2026 धारा 107 बीएनएस अभियुक्ता रीता देवी पत्नी स्व0 वीरेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम अलमापुर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
05.➡थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा 11 अभियुक्तों के विरूद्ध 170 बीएनएएस की कार्यवाही की गई।