बाराबंकी। सागर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में रेस ऑफ़ ग्लोरी खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष मधु अग्रवाल द्वारा फीता काटकर की गई।डिप्लोमा थंडर और डिप्लोमा वॉरियर्स के बीच हुए कबड्डी मुकाबले में डिप्लोमा वॉरियर्स ने 22 अंकों से जीत दर्ज कराई।फार्मेसी स्नातक टीम बनाम डिप्लोमा टीम के बीच हुए मुकाबले में स्नातक टीम ने बाजी मारी।क्रिकेट प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीबीए प्रथम वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 143 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार एवं फिनिशिंग पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र प्रमुख समन्वयक राहुल कुमार राय, सूरज कुमार, राघवेंद्र सिंह एवं विकास कुमार सिंह सहित अन्य छात्र समन्वयकों का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर जनरल सेक्रेट्री मानस झुनझुनवाला, निदेशक डॉ. जे. बी. सिंह, प्राचार्य एस. के. मिश्रा, डीन ए. के. त्रिपाठी, प्रिंसिपल विनीत शर्मा , हेमंत सिंह एस. ए. खान तथा फैकल्टी हेड कॉर्डिनेटर डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, राजेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
