नवनिर्वाचित विधायक शंकर प्रसाद का हुआ नागरिक अभिनंदन

(डॉ टीएन सिंह) जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर,
Nh 24 न्यूज़

मुजफ्फरपुर। पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव का सरैया में हुआ नागरिक अभिनंदन। साथ हीं इसी अवसर पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान गौरव ट्रेडर्स का उद्घाटन फीता काट कर किया। मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पारू विधान सभा क्षेत्र में दो प्रखंड मुख्यालय एवं दो थाना है। इन जगहों पर किसी भी पीड़ित जनता का काम यदि अधिकारी नहीं करते हैं या भ्रष्टाचार का सबूत यदि आपके पास है तो मुझे सूचित करें।

Advertisements
Ad 2

राजद विधायक यादव ने यह भी कहा कि भले हीं राज्य में हमारी पार्टी की सरकार नहीं है फिर भी मै अपने विधान सभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त रखने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। सरैया के छितरी रोड में स्थापित गौरव ट्रेडर्स की ओर से आयोजित उक्त समारोह में मुख्य रूप से दिनेश कुमार यादव, सरैया के बड़े व्यवसाई सह सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर गौतम, लक्ष्मण राय, व्यवसाई सुनील कुमार गुप्ता, मुखिया जयमंगल महतो, यमुना कुमार, मुखिया चतर्भुज राय सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts:

नवनियुक्त प्रांतीय महामंत्री का किया गया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री ने बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश ...

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दो दिवसीय 'आभानेरी फेस्टिवल' में लिया भाग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ल...

मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IFS अधिकारियों के तबादले

दिल्ली सीएम का आरोप: केंद्र सरकार दिल्लीवालों के वोट काटने की साजिश रच रही है

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई प्रदीप कुमार यादव की 22वीं पुण्यतिथि

रामेश्वर महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

कैबनेट बैठक में कबाड़ वाहनों की स्क्रैपिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,ग्रीन क्रेडिट योजना को मंजूरी

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........