देशभक्ति से प्रेरित बॉर्डर 2 मूवी यूपी में हो टैक्स फ्री : पंकज निगम

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को अधिवक्ताओ ने भेजा ज्ञापन

बाराबंकी। भारतीय सिनेमा हमारे समाज का जीता जागता प्रतिबिम्ब है। बीती 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर – 2 मूवी भारतीय सेना के शौर्य की गाथा को बयान करती है। देश के वीर सैनिको के बलिदान का इतिहास निर्देश वर्ग के नागरिक भी जान सके, अधिवक्ताओ ने इसे प्रदेश में टैक्स फ्री करने का प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है।

Advertisements
Ad 2

बता दे कि 1971 में पाकिस्तान की क्रूर सेना के खिलाफ भारतीय जल, थल और वायु सेनाओ ने कम संख्या और संसाधनों के अभाव में पाकिस्तान सेना के छक्के छुड़ाए थे। फलस्वरूप पाकिस्तान के अत्याचार से बांग्लादेश आज़ाद होकर स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उदय हुआ था। जहाँ की जनता पर हो रहे अत्याचारों का भारतीय सेना ने खात्मा करके शान्ति का पैगाम दिया।

भारतीय सेना के अनेक जवान शहीद हुए और सेना अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान के 15 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। इस युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिको को बंधक बनाने का इतिहास कायम किया था। सत्य घटना पर आधारित बॉर्डर-2 मूवी को देशभक्ति की प्रेरणादायक मूवी बताते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज निगम ने टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने साथी अधिवक्ताओ के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बॉर्डर-2 को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
इस अवसर पर मनीष निगम, यशवीर सिंह, प्रशांत निगम, देवांशु पाण्डेय, संजय कुमार वर्मा, धीरज गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........