सब्जियों की खेती पर मिलेगा अनुदान

बाराबंकी। राष्ट्रीय औद्यानिक विकास मिशन योजना में शाक-भाजी फसल के लिए किसानों को मिलने वाला अनुदान अब मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना के तहत मिलेगा।

पात्रता का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी प्रज्ञा उपाध्याय ने बताया कि शाक भाजी की फसल के लिए अब मुख्यमंत्री राज्य औद्योनिक मिशन के नाम से एक नई योजना की शुरुआत हुई है।

Advertisements
Ad 2

इस योजना के तहत शंकर शाक-भाजी में 40 हेक्टेयर का क्षेत्रफल सामान्य किसानों तथा 10 हेक्टेयर का क्षेत्रफल अनुसूचित जाति के किसानों लिए निर्धारित किया गया है। शाक – भाजी की फसलों में लौकी, तरोई, करेला,भिंडी,कद्दू, जैसी फसले शामिल हैं।

जायद की फसल शाक सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को 24 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अनुदान की व्यवस्था की गई है। इस नई योजना में बीज और कैरेट भी पात्र किसानों को दिया जाएगा। शासन द्वारा जनपद स्तर पर इसका लक्ष्य निर्धारित किया जा चुका है।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........