मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन पर व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में सड़क दुर्घटना में4 पुलिसकर्मियों के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि आज सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस दल की भीषण सड़क दुर्घटना में4 पुलिसकर्मियों के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Advertisements
Ad 3

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत पुलिसकर्मियों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल पुलिकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Spread the love with Thanks..........