डॉ. पंकज कुमार पटवा दिल्ली में बने असिस्टेंट प्रोफेसर

NH Desk, Lucknow

बाराबंकी। मोहन लाल वर्मा एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में वाणिज्य प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ पंकज कुमार पटवा, दिल्ली के श्याम लाल महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए है। सोमवार दोपहर बाद दिल्ली पहुँच कर कार्य भार ग्रहण कर लिया है।

कवि साहित्यकार प्रदीप सारंग ने बधाई देते हुए कहा कि बाराबंकी के युवाओं के लिए अफसोस का विषय कि डॉ पटवा के ऊर्जान्वित मार्गदर्शन से उन्हें वंचित होना पड़ेगा, तो वहीं प्रसन्नता का विषय है कि डॉ पटवा को और अधिक ऊँचाई मिली है जिससे इनकी योग्यता और अनुभव से बड़े स्तर पर देश समाज लाभन्वित हो सकेगा।

Spread the love with Thanks..........