औषधि निरीक्षक द्वारा सघन निरीक्षण अभियान, दुकानों को दिए गए आवश्यक निर्देश
जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी द्वारा सघन निरीक्षण अभियान सौरीख,तालग्राम एवम आसपास के इलाको मैं चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित संचालकों को दिए गए। इसी क्रम में सौरभि मेडिकल स्टोर एजेंसी, सौरिख का औचक निरीक्षण किया गया, जहां दवाओं के थोक विक्रय से संबंधित कोई कार्य नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर को विभागीय आदेशों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कुछ संचालक निरीक्षण के दौरान क्रय और विक्रय से संबंधित बिल नहीं दिखा पाये उनहे सख्त चेतवानी डेकर बिल प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया इस दौरान 6 दवाओ के नमुन सील कर जांच.और विश्लेषन हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेज जा रहे हैं l डॉ. द्विवेदी ने बताया की थोक दवाओ की दुकानो को जल्द ही विशेष अभियान के तहत निरीक्षण करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी l
औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि यदि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं मानक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।