किसान गोष्ठी एवं बागवानी मेले का हुआ आयोजन

बाराबंकी। कृषि विभाग के तत्वावधान में एकीकृत बागबानी मिशन योजना के अंतर्गत विकास खंड फतेहपुर के ग्राम रजौली में कृषक गोष्टी एवं बागवानी मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी प्रज्ञा उपाध्याय द्वारा की गई। जनपद के अग्रणी मधुमक्खी पालन उत्पादक निमित सिंह, के परिक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों द्वारा मधुमक्खी पालन एवं कृषि आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रिंकी एवं आचित शुक्ला द्वारा कृषकों को मधुमक्खी पालन, साग-भाजी उत्पादन, संरक्षणित खेती तथा समय-समय पर होने वाली फसलों की बीमारियों से निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजरानी रावत, अध्यक्ष जिला पंचायत रहीं। गोष्ठी में कृषकों को प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

Advertisements
Ad 3

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में हरीश वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, मेडिसिनल प्लांट की खेती के लिए शैलेन्द्र मौर्या, पपीते की खेती के लिए दिनेश वर्मा, सब्जियों की खेती के लिए मनोज वर्मा, फूलों की खेती के लिए उतम वर्मा, ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए संदीप वर्मा तथा जरबेरा की खेती के लिए चयनित कृषक शामिल रहे। गोष्ठी में लगभग 500 कृषकों की उपस्थिति रही।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........