बाराबंकी, 04 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील राम सनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राम सनेहीघाट श्री अनुराग सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव सहित जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जनशिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों से कहा कि प्राप्त सभी प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से आवेदक व अन्य सम्बन्धित की उपस्थिति में किया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेकर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें समाधान से संतुष्टि मिली है या नहीं। जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, चकमार्ग, रास्ते तथा नाली जैसी समस्याओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। खतौनी में नाम आदि की त्रुटियों को भी शीघ्र सुधारने के लिए कहा। जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित शिकायतकर्ताओं की समस्यायों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
1. श्री रोहित पुत्र कृष्ण मगन निवासी इब्राहिमाबाद द्वारा नया राशन कार्ड जारी करने के सम्बंध सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी के माध्यम से तत्काल परिवार की 02 यूनिट वाला राशन कार्ड जारी कर उपलब्ध कराया।
2. कु0 नेहा पुत्री अरुण कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी दिव्यांग पेंशन एक वर्ष से अप्राप्त है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को आवेदिका की पेंशन की त्रुटियों को आज ही दूर करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आधार पोर्टल पर सत्यापन तुरंत करवा कर निस्तारित किया गया।
3. श्री जोगेंद्र कुमार निवासी खुटौली ग्राम की खतौनी में नाम त्रुटिवश योगेन्दर नाम दर्ज होने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को बुलाकर आवेदक की खतौनी दुरुस्त करवाई।
4. श्रीमती राजकुमारी निवासी भेंदुआ ब्रम्हणान खतौनी में गाटा गलत दर्ज होने सम्बन्धी आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने तत्काल सुधार करवा दिया। इसी प्रकार ग्राम सुखीपुर निवासी अनिल कुमार का ग्राम की खतौनी में पिता का नाम दुरुस्त करवाया गया।
5. श्री अनिल कुमार द्विवेदी निवासी लंगोटहा द्वारा खतौनी में फर्जी तरीके से नाम शामिल किए जाने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार राम सनेहीघाट को प्रकरण की जांच कर यदि गलत इंट्री पाई जाए तो सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चकमार्गो सहित अन्य शासकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है इसलिए सभी सम्बन्धित सजग रहकर इन्हें अतिक्रमण मुक्त रखें उक्त प्रकरणों सहित अन्य प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को एक सफ्ताह मे समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ सभी पात्रों तक पहुँचे यह सुनिश्चित किया जाय। साथ ही योजनाओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र किया जाय।
जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 445 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 56 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
तहसील राम सनेहीघाट में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 122 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 19 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 06 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में अपरजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
तहसील रामनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 84 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।