रामजानकी मंदिर से सटी 7 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 40 हजार वर्गफुट क्षेत्र किया गया मुक्त

ग्वालियर, 18 मई 2025।
जिला प्रशासन ने लश्कर क्षेत्र में आगरा-मुंबई रोड स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। रामजानकी मंदिर से जुड़ी माफी की लगभग 40 हजार वर्गफुट जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 7 करोड़ रुपये है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर चल रही सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम के तहत रविवार को यह कार्रवाई की गई। एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम कोटा लश्कर के सर्वे क्रमांक-1132 की दो बीघा जमीन से अतिक्रमण हटवाया। इस जमीन का 500 फुट हिस्सा प्रमुख मार्ग एबी रोड से सटा होने के कारण इसका मूल्य और अधिक आंका गया है।

प्रशासन ने पाया कि तीन अतिक्रमणकारियों द्वारा यहां दो गैराज एवं एक पत्थर का फड़ अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। नगर निगम की जेसीबी मशीनों की मदद से यह समस्त निर्माण ध्वस्त किए गए।

इस कार्रवाई में तहसीलदार शिवदत्त कटारे, विनय गोयल, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नरेश अन्नौटिया, थाना प्रभारी जनकगंज, एवं नगर निगम अधिकारी शामिल रहे।

Related posts:

ग्वालियर व्यापार मेला : वाहनों की खरीद पर 50% आरटीओ शुल्क छूट की अधिसूचना तत्काल जारी हो — MPCCI
यूपी SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में संभावित डिलीशन,जिलावार विवरण
"रेडक्रॉस"भीषण शीत प्रकोप में दिव्यांगों और विधवाओं को कम्बल देकर सहयोगी भूमिका का निर्वहन
सरकारी जमीन मामलों में सख्ती: अब मुख्य सचिव का हलफनामा होगा अनिवार्य
एक अनिरुद्ध पहल....
मध्य प्रदेश में भूजल की गुणवत्ता पर गंभीर खतरा, 39 जिलों में नाइट्रेट स्तर मानक से ऊपर
भोपाल: सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर से संवेदनशीलता दिखाई है। साथ ही महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ से क...
जनपद न्यायाधीश ने पुलिस विभाग की मोटरसाइकिल जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Spread the love with Thanks..........