बाराबंकी में प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल, अनिल कुमार सरोज बने सिरौली गौसपुर के नए एसडीएम

एनएच डेस्क, लखनऊ (मनोज स्वतंत्र)

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से पीसीएस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में 2022 बैच के पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार सरोज को सिरौली गौसपुर तहसील का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सिरौली गौसपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जनपद बाराबंकी में यह उनकी पहली एसडीएम तैनाती है, जिससे प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी नई उम्मीदें जगी हैं।

वहीं श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा, जो अभी तक उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ बाराबंकी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हैदरगढ़ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में सुश्री आकांक्षा  गुप्ता, जो उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रामसनेहीघाट के साथ-साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट  (तृतीय) व (द्वितीय) का प्रभार भी संभालेंगी ।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

नवनियुक्त एसडीएम अनिल कुमार सरोज इससे पहले हैदरगढ़ तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उनके पास नजारत, शस्त्र शाखा तथा राज्य अभिलेख प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार भी था। इन जिम्मेदारियों को उन्होंने कुशलता और पारदर्शिता के साथ निभाया, जिसके चलते उन्हें एक सक्रिय और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है।

 

कौन हैं अनिल कुमार सरोज

अनिल कुमार सरोज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के निवासी हैं। सरोज उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (PCS) के एक तेज-तर्रार और मेहनती अधिकारी माने जाते हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अनिल सरोज ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपनी मेहनत के दम पर पीसीएस सेवा में चयनित हुए। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने विभिन्न जिलों में अलग-अलग पदों पर कार्य करते हुए राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

कन्नौज में निभा चुके हैं उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी

 

प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो अनिल कुमार सरोज इससे पहले कन्नौज जनपद में 26 सितंबर 2020 से 29 जून 2023 तक उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्व कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनसमस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री कार्यालय में भी निभाई अहम भूमिका

उनकी प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें शासन स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वे 12 फरवरी 2024 से 21 जून 2025 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने शासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

सिरौली गौसपुर तहसील का कार्यभार संभालने के बाद अनिल कुमार सरोज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, राजस्व संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण करना तथा जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना होगा। उन्होंने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

क्षेत्र में बेहतर प्रशासन की उम्मीद

नए एसडीएम की तैनाती के बाद स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अनिल कुमार सरोज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

सिरौली गौसपुर में बेहतर प्रशासन की उम्मीद

अब सिरौली गौसपुर के एसडीएम के रूप में तैनाती मिलने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव, अनुशासन और जनहितैषी कार्यशैली से तहसील क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत

Spread the love with Thanks..........