रामनगर की राष्ट्रीय राजमार्ग चौकाघाट स्थित सरयू नदी संजय सेतु के निकट पीडब्ल्यूडी की ओर से पांटून पीपा पुल निर्माण कार्य चल रहा शनिवार को क्रेन से पीप उठाकर सरयू नदी पानी तक ले जा रहा क्रेन चालक उसके बाद श्रमिक पीपा को क्रमबद्ध तरीके से पीपा पुल का निर्माण करते दिखे इसमें लगभग 20 से ज्यादा पीपा लगा दिए इसके ऊपर लकड़ी के स्लीपर लगाकर लोहे की चद्दर लगाने के बाद सुरक्षा की दृष्टिगत बैरिकेडिंग भी लगाई जाएगी और इसके नीचे लकड़ी से बने हुए तिकोना लंगड़ में बालू बोरी में भरकर पीपा पुल के नीचे पानी में तिकोना लंगड़ मजबूती के लिए लगाया जाएगा इसकी जानकारी पीपा पुल बनवा रहे शीतला प्रसाद और अजय द्विवेदी ने दी।
इन्होंने बताया इस पीपा पुल में 208 पीपा लगेंगे। लगभग 1100 पीपाऔर गाटर 108 ,लकड़ी के स्लीपर 2000 प्रयागराज से यह सभी चीज आ रही हैं प्रतिदिन पीपा पुल के लिए मटेरियल आता रहता है तेजी के साथ कार्य हो रहा है 15 अप्रैल तक कंप्लीट करके देना है ताकि आवागमन सुगम हो सके।
सरयू नदी के ऊपर बनी संजय सेतु की मरम्मत के लिए बरेली की फॉर्म ए एम बिल्डर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की टीम पहुंची हुई है इनके सुपरवाइजर नेकपाल ने बताया कि 62 जॉइंट 244 वायरिंग मरम्मत करनी है इसमें प्रत्येक कोठी में आठ बेरिंग लगी ,नीचे पश्चिम की ओर दो कोठी में लगी 16 बेरिंग की आयल और ग्रेसिंग प्रेशर पंप के माध्यम से उठाकर श्रमिकों ने की, और बेरिंग को पतली पॉलिथीन से पैकिंग करी।