सैनिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
ओबरी, बाराबंकी, 15 अप्रैल:
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही सैनिक पब्लिक स्कूल, ओबरी बाराबंकी में हर्ष का माहौल छा गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय की छात्रा गरिमा यादव ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महक रावत ने 93.6%, प्रगति तिवारी एवं अंश शुक्ला ने 92.8%, अस्तित्व श्याम तिवारी ने 92.0% तथा सावी जायसवाल ने 90.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।