सामाजिक कुरीतियों की भेंट चढ़ी एक ओर बेटी

दहेज एक अभिशाप है एवं आज के इस भौतिक युग में लोग आज भी सामाजिक कुरीतियों के शिकंजे में फंसे हुए है। दहेज के इस प्रकरण में आज एक मामला राजस्थान के एक कालू सिंह जी ढाणी (पिलानी) से आया है। जिसके अंतर्गत लक्षिता कंवर के पिता मानसिंह चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लक्षिता के ससुराल पक्ष से ससुर बजरंग सिंह शेखावत एवं सास तथा पति गुणवीर सिंह ओर ननद पूजा कंवर के खिलाफ दहेज का संगीन आरोप दर्ज कराया है। तथा रिपोर्ट में बताया है कि ससुराल पक्ष से 5 लाख रुपए एवं फोर व्हीलर कार लाने के लिए कई बार दबाव बनाया गया।साथ ही लक्षिता ने भी कई बार पीहर पक्ष को अवगत कराया था जिसके बाद पिता मानसिंह ने ससुराल पक्ष को समझाया भी था।25 अप्रैल को लक्षिता को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। दहेज जैसे संगीन जुर्म की न्यायपालिका को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे नहीं तो यह सामाजिक भेड़िए इसी तरह से मासूम बहु बेटियों को दहेज के नाम पर नोच खाएंगे

Spread the love with Thanks..........