शिक्षक समस्याओं को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं यूटा का धरना, सौपा ज्ञापन

(Shalki Verma)

बाराबंकी: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा एवं यूटा के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार के सयुंक्त नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सहित सैकड़ो शिक्षकों ने जिले में विगत दिनों से लंबित रहे शिक्षकों के चयन वेतनमान आदेश निर्गत किए जाने के बाद अभी भी कुछ शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश जारी न होने व कुछ अन्य मांगों के भी लंबित रहने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को पूरा किये जाने के क्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) महोदय को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन के माध्यम से वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) महोदय को अवगत कराया गया कि आपके कार्यालय स्तर पर कुछ शिक्षक समस्याओं का निराकरण होना शेष है। जिन्हें तत्काल संज्ञान में लेने की आवश्यकता है, जिनमे मुख्य रूप से बताया गया कि शत प्रतिशत ऑनलाइन स्वीकृत चयन वेतनमान आदेश के अनुसार शिक्षकों को उसी माह के वेतन में जोड़कर भुगतान किया जाए। ऑनलाइन प्रक्रिया में सेवा पंजिका की प्रिंट की मांग न की जाय। इसके साथ ही अवशेष वेतन भुगतान के प्रकरणों में जानबूझकर फर्जी आपत्तियां लगाकर अवशेष भुगतान में समस्या पैदा की जाती है, जिसका संज्ञान लेकर निराकरण कराया जाए। साथ ही जीपीएफ लेखापर्ची जो कई वर्षों से निर्गत नहीं की गई है, तत्काल जीपीएफ पर्ची का वितरण शिक्षकों में कराया जाए।

इसके साथ ही अग्रिम आयकर कटौती बहुत अधिक की जा रही है, जिसे वेतन के अनुसार आवश्यकता के क्रम में किया जाये व 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत हुए शिक्षकों में कुछ शिक्षकों का जीपीएफ भुगतान नहीं हुआ है तथा एनपीएस योजना कें शिक्षकों का भी भुगतान आज तक नहीं हुआ है तत्काल कराया जाए। इसके अतिरिक विकास खण्ड निंदूरा के वेतन वृद्धि के प्रकरणों का संज्ञान नहीं लिया गया, उक्त का भी निराकरण कराया जाये। वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) महोदय द्वारा उक्त शिक्षक समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेकर निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गयी।

इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रान्तीय महामन्त्री श्री अरुणेन्द्र कुमार वर्मा,प्रान्तीय सदस्य राजेश कुमार वर्मा,प्रान्तीय कार्यालय मंत्री आशीष सिंह,मण्डल अध्यक्ष देवानन्द विश्वकर्मा,उ प्र प्रा शि स के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा,संरक्षक सहजराम वर्मा,महामंत्री विजेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री उमानाथ मिश्र,रा सै महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, महामंत्री सन्तोष वर्मा अटेवा के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा,विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष आनंद पांडे,जूo हाo शिo संघ के महामंत्री देवेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष सन्तोष शुक्ल,मंत्री अनिल सिंह, उपाध्यक्ष ओंकार वर्मा,विकास वर्मा,अरविन्द कुमार डॉ बनवारी लाल,राजीव अग्रवाल,ब्हेमन्त यादव,लॉक अध्यक्ष प्रेम चंद्र वर्मा,सन्तोष शर्मा,रामानंद,सुरेश वर्मा ,अनन्द कुमार,मो इस्माईल,सन्दीप वर्मा,नरेन्द्र कुमार,आदित्य प्रताप पटेल,ध्रुकांत संग्राम सिंह,संजय सिंह,विजयपाल,वीरेन्द्र सिंह,सतीश चंद्र,जंगबहादुर,कुलदीप पटेल,अनिल कुमार,राम सागर,रमेश सिंह,नीलम वर्मा,कंचन सिंह,रमेश चंद्र,रीता,सरोज वर्मा,वेद श्रीवास्तव,नीरज श्रीवास्तव,सूरज यादव,यूटा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हरेराम पटेल,महामंत्री सत्येंद्र भास्कर, कोषाध्यक्ष पूर्णेश प्रताप सिंह,धर्मेंद्र वर्मा, दीपक मिश्रा, साकिब किदवई, हरे राम पटेल, श्रीति बैसवार, आलोक श्रीवास्तव, राकेश कौल, अभय प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, दिलीप तिवारी, राजीव वर्मा, शशिराज जायसवाल, , शाहरुख मोबिन, सुशील सैनी, विशाल यादव, आलोक शुक्ला, देवेंद्र निरंजन, संदीप गौतम, सर्वेश दीक्षित, सच्चिदानंद सिंह, रामपाल रावत, छोटेलाल, राघवेंद्र सुमन, चंद्र प्रकाश सिंह,शैलेन्द्र वर्मा,फिरोज अजहर,सुनील कुमार संदीप राम वर्मा,विजय वर्मा ,सहित संगठन के पदाधिकारी व सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love with Thanks..........